• Fri. Apr 3rd, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

कोटद्वार के भतकोट गांव में गुलदार का हमला, चार साल की बच्ची की मौत

ByParyavaran Vichar

Apr 3, 2026

कोटद्वार: उत्तराखंड के कोटद्वार क्षेत्र के भतकोट गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां गुलदार (तेंदुआ) ने घर के आंगन में खेल रही चार साल की बच्ची को अपना शिकार बना लिया। बच्ची का शव बाद में झाड़ियों से क्षत-विक्षत हालत में बरामद हुआ।

जानकारी के अनुसार, यह घटना रात करीब 9 बजे की है। भतकोट गांव निवासी हरेंद्र की बेटी दृष्टि खाना खाने के बाद घर के आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक हमला कर उसे जबड़े में दबोच लिया और खेतों की ओर खींच ले गया।

बच्ची के परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद घर से कुछ दूरी पर झाड़ियों में बच्ची का शव मिला, जिसे देखकर सभी स्तब्ध रह गए।

इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द कार्रवाई कर क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और गुलदार को पकड़ने की मांग की है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *