• Sat. Apr 4th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

कैबिनेट विस्तार के बाद धामी सरकार ने बांटी जिम्मेदारियां, 14 नेताओं को मिले दायित्व

ByParyavaran Vichar

Apr 4, 2026

उत्तराखंड । उत्तराखंड  में कैबिनेट विस्तार के बाद अब सरकार ने विभिन्न आयोगों, परिषदों और समितियों में नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपनी शुरू कर दी हैं। पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार ने 14 नेताओं की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं।

गृह एवं गोपन विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत अलग-अलग क्षेत्रों से नेताओं को अहम पद दिए गए हैं। देहरादून के कुलदीप सुटोला को राज्य स्तरीय खेल परिषद का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि नैनीताल के ध्रुव रौतेला को मीडिया सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा चंपावत की हरिप्रिया जोशी को राज्य महिला आयोग, टिहरी के विनोद सुयाल को राज्य युवा कल्याण सलाहकार परिषद और चंपावत के मुकेश महराना को चाय विकास सलाहकार परिषद में जिम्मेदारी दी गई है।

अन्य नियुक्तियों में देहरादून की चारु कोठारी को राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद, चमोली के प्रेम सिंह राणा को जनजाति आयोग, टिहरी के खेम सिंह चौहान को ओबीसी कल्याण आयोग और सोना सजवाण को जड़ी-बूटी सलाहकार समिति में स्थान दिया गया है। अल्मोड़ा के गोविंद पिलखवात को हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद, देहरादून के बलजीत सोनी को अल्पसंख्यक आयोग और काशीपुर की सीमा चौहान को मत्स्य विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

इसके साथ ही वरिष्ठ भाजपा नेताओं भावना मेहरा और अशोक वर्मा को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी नवनियुक्त दायित्वधारियों को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि वे अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करेंगे।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *