• Wed. Apr 8th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

ऋषिकेश में सी-प्लेन ट्रायल सफल, उत्तराखंड पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार

ByParyavaran Vichar

Apr 7, 2026

देहरादून: उत्तराखंड में पर्यटन और परिवहन के क्षेत्र में एक नई पहल की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। पशुलोक बैराज में सी-प्लेन की सफल लैंडिंग का ट्रायल किया गया, जिसे भविष्य में सी-प्लेन सेवा शुरू करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

यह ट्रायल यूजेवीएन लिमिटेड की ओर से कराया गया। विशेषज्ञों के अनुसार, इस सेवा के शुरू होने से राज्य में हाई-एंड टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा और देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए यात्रा अधिक आसान और आकर्षक बनेगी।

सी-प्लेन सेवा खासकर उन दुर्गम और दूरस्थ क्षेत्रों के लिए फायदेमंद होगी, जहां सड़क या पारंपरिक हवाई सेवाएं पहुंचना कठिन है। इससे न केवल पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान होगी, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

इसके अलावा, आपदा की स्थिति में राहत और बचाव कार्यों को तेजी से संचालित करने में भी यह सेवा उपयोगी साबित हो सकती है।

राज्य सरकार इस परियोजना को आधुनिक परिवहन व्यवस्था के विस्तार के रूप में देख रही है। यदि यह पहल सफल रहती है, तो भविष्य में उत्तराखंड के अन्य जलाशयों और नदियों में भी सी-प्लेन सेवा शुरू की जा सकती है, जिससे राज्य को पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान मिलेगी।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *