• Tue. Apr 7th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

गंगोत्री-यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर सुरक्षा कड़ी, पुलिस ने बनाए 30 सेक्टर

ByParyavaran Vichar

Apr 7, 2026

उत्तरकाशी: चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए पुलिस ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम यात्रा मार्गों पर इस बार कुल 30 सेक्टर बनाए गए हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में चार अधिक हैं।

पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने यमुनोत्री यात्रा मार्ग का डामटा से लेकर जानकीचट्टी तक स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पैदल मार्ग पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए और वैकल्पिक मार्गों के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर ठोस योजना तैयार की जाए।

यात्रा मार्ग पर स्यानाचट्टी और फूलचट्टी जैसे स्थानों पर पुलिस के लिए अस्थायी (फैब्रिकेटेड) चौकियां बनाई जा रही हैं। साथ ही भीड़ नियंत्रण के लिए घोड़े-खच्चर, डंडी-कंडी के संचालन में रोटेशन सिस्टम को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस ने दोबाटा बायोमीट्रिक केंद्र पर वाहनों की व्यवस्थित पार्किंग सुनिश्चित करने और बाजार क्षेत्रों में अनावश्यक पार्किंग रोकने के भी निर्देश दिए हैं।

इसके अलावा, कठिन परिस्थितियों में तैनात पुलिस कर्मियों के रहने, खाने और अन्य सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है। प्रशासन का उद्देश्य है कि श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान सुरक्षित और व्यवस्थित अनुभव मिल सके।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *