• Fri. Nov 6th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

केदारनाथ-यमुनोत्री समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी, चारधाम यात्रा की तैयारियों पर असर

ByParyavaran Vichar

Apr 9, 2026

देहरादून। उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। केदारनाथ, यमुनोत्री, बदरीनाथ और गंगोत्री धाम सहित कई क्षेत्रों में बीते दो दिनों से लगातार बर्फबारी हो रही है, जिससे ठंड का असर बढ़ गया है और जनजीवन प्रभावित हुआ है।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

केदारनाथ धाम में बर्फबारी जारी है, जबकि यमुनोत्री धाम में दो दिन बाद मौसम साफ होने पर धूप खिली और मनमोहक दृश्य देखने को मिला। वहीं बदरीनाथ से औली तक पूरा क्षेत्र बर्फ की सफेद चादर से ढक गया है।

चमोली जिले में लगातार बारिश और बर्फबारी के कारण रूपकुंड, वेदनी बुग्याल, आली बुग्याल, ब्रह्मताल और अन्य पर्यटन स्थल बर्फ से ढक गए हैं। खराब मौसम के चलते कई पर्यटकों को वापस बेस कैंप लौटना पड़ा। हिमालयी क्षेत्रों के गांवों में ठंड बढ़ गई है और लोग घरों में रहने को मजबूर हैं।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

यमुनोत्री क्षेत्र में लगातार बर्फबारी और निचले इलाकों में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सड़कें कीचड़ और दलदल में तब्दील हो गई हैं, जिससे आवाजाही जोखिम भरी हो गई है। इसका असर चारधाम यात्रा की तैयारियों पर भी पड़ रहा है। 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने हैं, लेकिन खराब मौसम के कारण निर्माण और व्यवस्थाओं का कार्य प्रभावित हो रहा है।

गंगोत्री और गोमुख क्षेत्र में भी बर्फबारी जारी है। वहीं लगातार बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलें प्रभावित हुई हैं। खेतों में पानी भरने से गेहूं, मटर और अन्य फसलें खराब होने की कगार पर हैं, जबकि सेब बागानों को भी नुकसान की आशंका है।

टिहरी और आसपास के क्षेत्रों में भी बर्फबारी और बारिश से ठंड बढ़ गई है। सुरकंडा देवी क्षेत्र में बर्फबारी हुई, जबकि घाटी में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचा है। खराब मौसम के कारण कई विकास कार्य और आयोजन भी प्रभावित हुए हैं।

कुल मिलाकर, अप्रैल महीने में हो रही बर्फबारी और बारिश ने जहां एक ओर प्राकृतिक सौंदर्य को निखारा है, वहीं दूसरी ओर चारधाम यात्रा की तैयारियों, जनजीवन और कृषि पर प्रतिकूल असर डाला है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Post

अमित शाह के देहरादून दौरे से पहले कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, काले गुब्बारे लेकर एयरपोर्ट जा रहे जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में, अंकिता भंडारी मामले को लेकर जताया आक्रोश
उत्तराखंड राज्योत्सव में शामिल होने देहरादून पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया स्वागत, परेड ग्राउंड में जनसभा और पुलिस लाइन में पुलिस कलर सम्मान समारोह
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: 137 महिला बूथों पर महिलाओं के हाथों में होगी मतदान की कमान, 92 मॉडल पोलिंग स्टेशन भी बनेंगे, दिव्यांगों के लिए 66 विशेष बूथों की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post