• Thu. Apr 9th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

पूर्व सैनिकों को सीएसडी कैंटीन की सौगात, सीएम धामी ने पिता की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

ByParyavaran Vichar

Apr 9, 2026

ऊधम सिंह नगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में आयोजित गौरव सैनिक सम्मान समारोह में हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम उनके पिता स्व. सूबेदार शेर सिंह धामी की छठी पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया गया था। इस दौरान उन्होंने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और पूर्व सैनिकों के लिए सीएसडी कैंटीन की सौगात देने की घोषणा की।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 60 वीर नारियों और 80 पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। उन्होंने अपने पिता को याद करते हुए कहा कि स्व. शेर सिंह धामी ने भारतीय सेना की महार रेजिमेंट में 28 वर्षों तक सेवा दी और 1962 का भारत-चीन युद्ध, 1965 का भारत-पाक युद्ध, 1971 का भारत-पाक युद्ध, ऑपरेशन ब्लूस्टार और ऑपरेशन रक्षक जैसे महत्वपूर्ण अभियानों में योगदान दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश का रक्षा उत्पादन पिछले वर्षों में तेजी से बढ़ा है और भारत अब वैश्विक स्तर पर एक मजबूत रक्षा साझेदार बनकर उभरा है। उन्होंने बताया कि सरकार सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि देहरादून में एक भव्य सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है, जो आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति के लिए प्रेरित करेगा। इसके अलावा, शहीदों के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, नौकरी के लिए आवेदन की अवधि बढ़ाना, प्रशिक्षण और विवाह अनुदान जैसी सुविधाएं भी दी जा रही हैं।

राज्य सरकार द्वारा वीरता पुरस्कार प्राप्त सैनिकों और पूर्व सैनिकों को सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा, संपत्ति खरीद पर स्टाम्प ड्यूटी में छूट जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जा रही हैं। कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *