• Fri. Apr 10th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

कम गैस वाले सिलिंडर पर हंगामा, डिलीवरी वाहन को घेरा

ByParyavaran Vichar

Apr 10, 2026

ऋषिकेश: होम डिलीवरी के दौरान एक सिलिंडर में गैस कम मिलने पर उपभोक्ताओं ने डिलीवरी वाहन को घेर लिया और जमकर विरोध जताया। मामला कुड़कावाला-माधोवाला क्षेत्र का है, जहां इंडेन गैस एजेंसी का वाहन सिलिंडर बांटने पहुंचा था।

बताया गया कि एक उपभोक्ता को सिलिंडर में गैस कम होने की आशंका हुई। जांच करने पर गैस कम प्रतीत हुई, जिससे आसपास के लोग नाराज हो गए और उन्होंने डिलीवरी वाहन को रोक लिया।

सूचना मिलते ही क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विभूति जुयाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान वाहन में रखे 27 सिलिंडरों की जांच की गई, जिसमें एक सिलिंडर में गैस कम पाई गई। इसके बाद संबंधित के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई और मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है।

जांच में यह भी सामने आया कि वाहन का चालक और सहायक वर्दी में नहीं थे और उनके पास तौलने का उपकरण भी नहीं था, जो नियमों का उल्लंघन है।

फर्जी सूचनाएं फैलाने पर चेतावनी

खाद्य अधिकारी ने लोगों से अपील की कि गैस को लेकर भ्रामक खबरें या पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर साझा न करें। उन्होंने कहा कि कुछ शिकायतें जांच में गलत पाई गई हैं और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

छह दिन बाद पहुंचा गैस का ट्रक

आईडीपीएल स्थित गैस एजेंसी में पांच दिन तक गैस की सप्लाई नहीं आई थी। छठे दिन ट्रक पहुंचने के बाद बापूग्राम, सुमन विहार, गीतानगर, शिवाजीनगर और नंदूफार्म जैसे क्षेत्रों में आपूर्ति शुरू की गई।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *