• Fri. Nov 6th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

सितारगंज में अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, आतंकी संगठन से जुड़े तार उजागर

ByParyavaran Vichar

Apr 11, 2026

ऊधम सिंह नगर।   ऊधम सिंह नगर के सितारगंज में पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में एक अंतरराज्यीय अवैध असलहा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। इस ऑपरेशन में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में इस गिरोह के तार प्रतिबंधित आतंकी संगठन Al Badr Brigade से जुड़े पाए गए हैं।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

पुलिस के अनुसार, बिना नंबर प्लेट की संदिग्ध कार की घेराबंदी कर उसे सिडकुल फेस-टू के पास रोका गया। तलाशी के दौरान कार से पांच अवैध हथियार, 222 कारतूस और 129 खोखे बरामद हुए। मौके से हरेंद्र सिंह उर्फ हनी और निखिल वर्मा उर्फ रानू को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और उन्हें रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पुलिस दबिश के डर से वे हथियारों को चोरगलिया के जंगल में छिपाने जा रहे थे, तभी उन्हें पकड़ लिया गया। मामले की गहन जांच में उनके बैंक खातों और मोबाइल डेटा से संदिग्ध लेन-देन का खुलासा हुआ, जिसमें जम्मू-कश्मीर के खातों से जुड़ाव सामने आया।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

जांच के दौरान पता चला कि जम्मू-कश्मीर निवासी रेहान मीर इस नेटवर्क का अहम हिस्सा है, जो आतंकी संगठन से जुड़ा ओवर ग्राउंड वर्कर (OGW) है। वह आरोपियों के खातों में पैसे ट्रांसफर करता था। अब यह जांच की जा रही है कि भेजी गई रकम के बदले हथियारों की सप्लाई की जाती थी या नहीं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तराखंड पुलिस ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को भी सूचित कर दिया है। साथ ही जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ समन्वय बनाकर पूरे नेटवर्क का खुलासा करने की कोशिश की जा रही है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Post

अमित शाह के देहरादून दौरे से पहले कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, काले गुब्बारे लेकर एयरपोर्ट जा रहे जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में, अंकिता भंडारी मामले को लेकर जताया आक्रोश
उत्तराखंड राज्योत्सव में शामिल होने देहरादून पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया स्वागत, परेड ग्राउंड में जनसभा और पुलिस लाइन में पुलिस कलर सम्मान समारोह
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: 137 महिला बूथों पर महिलाओं के हाथों में होगी मतदान की कमान, 92 मॉडल पोलिंग स्टेशन भी बनेंगे, दिव्यांगों के लिए 66 विशेष बूथों की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post