• Thu. Apr 16th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर वॉल्वो और एसी बसों का शेड्यूल तय, किराये में बदलाव की तैयारी

ByParyavaran Vichar

Apr 16, 2026

देहरादून: दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर बस संचालन को लेकर उत्तराखंड परिवहन निगम ने वॉल्वो और एसी बसों का समय निर्धारित कर दिया है। इस रूट पर कुल 14 बसें चलाई जाएंगी, जिनमें आठ वॉल्वो और छह एसी बसें शामिल हैं।

बसों का संचालन सुबह 4 बजे से शुरू होकर रात 11:30 बजे तक किया जाएगा। देहरादून से पहली एसी बस सुबह 4 बजे रवाना होगी, जबकि दिल्ली से पहली बस सुबह 9 बजे चलेगी। वहीं, देहरादून से अंतिम बस रात 11:05 बजे और दिल्ली से अंतिम बस रात 10 बजे प्रस्थान करेगी।

परिवहन निगम के अनुसार, फिलहाल एक्सप्रेसवे पर बसों का ट्रायल चल रहा है। समय और दूरी का आकलन करने के बाद किराये में बदलाव की भी तैयारी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी 14 बसों का नियमित संचालन शुरू कर दिया जाएगा, जिससे यात्रियों को तेज और आरामदायक सफर का लाभ मिलेगा।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *