• Sat. Apr 18th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

नारसन बॉर्डर पर ग्रीन कार्ड सेंटर का निरीक्षण, चारधाम यात्रा को लेकर प्रशासन सतर्क

ByParyavaran Vichar

Apr 18, 2026

रुड़की: चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। इसी कड़ी में हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड सीमा पर स्थित नारसन बॉर्डर के ग्रीन कार्ड सेंटर का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि यात्रा के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ग्रीन कार्ड और पंजीकरण प्रक्रिया को बिना किसी तकनीकी या प्रशासनिक बाधा के सुचारु रूप से संचालित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए यात्रियों के लिए पीने के पानी, बैठने और छाया की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।

इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्ट्रीट लाइट और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस दौरान कई प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

वहीं, एसएसपी ने ट्रैफिक व्यवस्था की समीक्षा करते हुए भरोसा दिलाया कि यात्रा के दौरान भारी वाहनों के दबाव के बावजूद हाईवे को जाम मुक्त रखा जाएगा। जरूरत के अनुसार बॉर्डर पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और अधिकारी लगातार निगरानी बनाए रखेंगे।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *