• Mon. Apr 20th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

कोटद्वार डिपो के एजेंसी चालकों-परिचालकों ने चारधाम यात्रा का बहिष्कार, वेतन न मिलने पर जताया विरोध

ByParyavaran Vichar

Apr 20, 2026

कोटद्वार।  कोटद्वार  रोडवेज डिपो में तैनात एजेंसी से जुड़े चालकों और परिचालकों ने चारधाम यात्रा के लिए ड्यूटी करने से इनकार कर दिया है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि कुछ चालकों और परिचालकों पर जबरन निर्धारित रूट पर जाने का दबाव बनाया जा रहा है।

विरोध के चलते एजेंसी स्टाफ ने ड्यूटी स्लिप लेने से भी मना कर दिया और चारधाम यात्रा का बहिष्कार कर दिया है। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें समय पर वेतन नहीं मिला है, जिससे वे नाराज हैं।

रोडवेज डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) ने इस मुद्दे पर चालकों और परिचालकों के प्रति सहानुभूति जताई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि चारधाम यात्रा के संचालन के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि यात्रा प्रभावित न हो।

कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि 25 अप्रैल तक उनका वेतन नहीं मिला, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *