• Thu. Apr 23rd, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, सीएम धामी ने की पूजा, हजारों श्रद्धालु पहुंचे

ByParyavaran Vichar

Apr 23, 2026

चमोली। बदरीनाथ मंदिर के कपाट गुरुवार सुबह सवा छह बजे श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए विधि-विधान के साथ खोल दिए गए। इस पावन अवसर पर पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

कपाट उद्घाटन बैसाख मास के शुक्ल पक्ष, पुनर्वसु नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्ध योग में संपन्न हुआ। इससे पहले आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी, उद्धव और तेल कलश बुधवार को ही धाम पहुंच गए थे, जबकि भगवान कुबेर की डोली बामणी गांव में रात्रि प्रवास के बाद सुबह मंदिर पहुंची।

मंदिर परिसर को करीब 25 कुंतल फूलों से भव्य रूप से सजाया गया, जिससे पूरा क्षेत्र आकर्षक और आध्यात्मिक माहौल में डूबा नजर आया। कपाट खुलने से पहले ही यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। अब तक सैकड़ों वाहन बदरीनाथ पहुंच चुके हैं और करीब 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के धाम में मौजूद होने का अनुमान है।

कपाट खुलने से पूर्व पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठान भी पूरे किए गए, जिनमें भगवान कुबेर का प्रवेश, द्वार पूजन और वेदपाठ शामिल रहे। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए दर्शन शुरू कर दिए गए। चारधाम यात्रा के तहत इससे पहले गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट भी खोले जा चुके हैं

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *