• Sat. Apr 25th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

टिहरी हादसा: अंत्येष्टि से लौटते समय खाई में गिरी गाड़ी, आठ रिश्तेदारों की दर्दनाक मौत

ByParyavaran Vichar

Apr 25, 2026

उत्तराखंड  । उत्तराखंड  के टिहरी जिले में एक बेहद दुखद सड़क हादसे ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। चकरेड़ा गांव से 10 लोग हरिद्वार में एक अंत्येष्टि में शामिल होने गए थे, लेकिन लौटते समय उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह हादसा दोपहर करीब 2:15 बजे चंबा-कोटीकॉलोनी मोटर मार्ग पर नैल गांव के पास हुआ। वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

हादसे में दो लोग घायल हुए, जिन्हें खाई से निकालकर जिला अस्पताल बौराड़ी में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, एक घायल की हालत खतरे से बाहर है, जबकि दूसरे को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना स्थल पर तीखा मोड़ और ढलान है, जो हादसे का कारण हो सकता है। हालांकि, पुलिस ने कहा है कि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

यह हादसा उन परिवारों के लिए दोहरी त्रासदी बन गया, जो पहले से ही एक शोक सभा में शामिल होकर लौट रहे थे। पूरे क्षेत्र में इस घटना के बाद शोक की लहर है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *