• Mon. Apr 27th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

देहरादून में पहली बार लू के कारण स्कूल बंद, प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला

ByParyavaran Vichar

Apr 27, 2026

देहरादू न  । देहरादून   में भीषण गर्मी और लू के चलते पहली बार स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया गया है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने सोमवार के लिए जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों, सरकारी, गैर-सरकारी और निजी स्कूलों (कक्षा 1 से 12 तक) में एक दिन की छुट्टी घोषित की है।

आमतौर पर देहरादून में स्कूलों की छुट्टी बारिश या सर्दी के मौसम में बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की जाती रही है, लेकिन इस बार तेज गर्मी और लू के कारण यह फैसला लेना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, दिनभर तेज गर्मी और लू चलने की संभावना है, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर खतरा बढ़ सकता है।

राज्य गठन के बाद से यह पहला मौका है जब गर्मी के कारण इस तरह का आदेश जारी किया गया है। इससे पहले कुछ स्कूलों ने अपने स्तर पर ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ाने जैसे कदम उठाए थे, लेकिन प्रशासन की ओर से यह एक बड़ा और असामान्य निर्णय माना जा रहा है।

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए हैं कि सभी स्कूलों में पर्याप्त ठंडे पानी की व्यवस्था होनी चाहिए। इसके अलावा शहर में लगे प्याऊ और वाटर कूलरों की नियमित जांच के भी आदेश दिए गए हैं, ताकि लोगों को गर्मी से राहत मिल सके।

प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों को विशेष रूप से दोपहर के समय सावधानी बरतने और लू से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *