• Tue. Apr 28th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र आज, महिला आरक्षण पर जोरदार बहस के आसार

ByParyavaran Vichar

Apr 28, 2026

देहरादून ।  देहरादून  में आज महिला आरक्षण के मुद्दे पर उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित किया जा रहा है। इस सत्र में “नारी शक्ति वंदन” से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी, जिसमें पक्ष और विपक्ष दोनों अपनी-अपनी रणनीति के साथ शामिल होंगे।

सत्र शुरू होने से पहले ही राजनीतिक माहौल गरमा गया। कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाति ने विधानसभा के मुख्य गेट पर गन्ने से भरी ट्रॉली पलटकर विरोध प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि इकबालपुर चीनी मिल पर किसानों का करीब 110 करोड़ रुपये बकाया है और सरकार इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है।

कांग्रेस के अन्य विधायक भी रैली निकालते हुए विधानसभा पहुंचे और महिला आरक्षण को तुरंत लागू करने, साथ ही अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर नारेबाजी की।

सरकार की ओर से इस सत्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण) से जुड़े संशोधन प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी। सत्ता पक्ष इस विधेयक का समर्थन करेगा, जिसमें लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की बात शामिल है। साथ ही, विपक्ष द्वारा संसद में इस मुद्दे पर विरोध किए जाने को लेकर निंदा प्रस्ताव भी लाया जा सकता है।

वहीं, विपक्ष सरकार को महिला सुरक्षा, अधिकार और आरक्षण लागू करने में देरी जैसे मुद्दों पर घेरने की तैयारी में है। विपक्ष की मांग है कि 2023 में पारित महिला आरक्षण बिल को तुरंत लागू करने के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजा जाए।

विशेष सत्र के दौरान तीखी बहस और हंगामे की पूरी संभावना जताई जा रही है। विधानसभा अध्यक्ष ने सभी सदस्यों से सदन की गरिमा बनाए रखते हुए चर्चा में भाग लेने की अपील की है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *