उत्तराखंड । उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में महिला आरक्षण के मुद्दे पर आज विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित किया जा रहा है। “नारी सम्मान लोकतंत्र में अधिकार” विषय पर होने वाला यह सत्र सुबह 11 बजे शुरू होगा, जिसमें पक्ष और विपक्ष के सदस्य शामिल होंगे।
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
सत्र के दौरान महिला आरक्षण को लेकर तीखी बहस और हंगामे की संभावना जताई जा रही है। सत्ता पक्ष केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में रहेगा, जिसमें लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान है। साथ ही, विपक्ष द्वारा संसद में इस प्रस्ताव का विरोध करने पर सरकार निंदा प्रस्ताव भी ला सकती है।
वहीं, विपक्ष ने सरकार को घेरने की पूरी तैयारी की है। विपक्ष की मांग है कि 2023 में पारित महिला आरक्षण बिल को तुरंत लागू करने के लिए सदन में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजा जाए। इसके साथ ही, महिला सुरक्षा और अपराध जैसे मुद्दों पर भी सरकार से जवाब मांगा जाएगा।
स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने बताया कि सत्र की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सदस्यों से सदन की गरिमा बनाए रखते हुए चर्चा में भाग लेने की अपील की है।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने आरोप लगाया कि सरकार महिला आरक्षण के मुद्दे पर जनता को गुमराह कर रही है। वहीं संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
कुल मिलाकर, इस विशेष सत्र में महिला आरक्षण को लेकर पक्ष-विपक्ष के बीच जोरदार टकराव देखने को मिल सकता है।

