• Fri. May 15th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

ऋषिकेश में सड़क पर पहुंचा हाथी, मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों में मचा हड़कंप

ByParyavaran Vichar

May 15, 2026

ऋषिकेश। आईडीपीएल क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक जंगली हाथी आबादी वाले इलाके में पहुंच गया। उस समय क्षेत्र में कई लोग मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। हाथी को सड़क की ओर आते देख लोगों ने सतर्कता बरतते हुए उससे दूरी बना ली।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। सुरक्षा के मद्देनजर एम्स रोड पर कुछ देर के लिए यातायात रोक दिया गया ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। वन विभाग के कर्मचारियों ने हाथी को सुरक्षित तरीके से वापस जंगल की ओर भेज दिया।

स्थिति सामान्य होने के बाद सड़क पर यातायात फिर से शुरू करा दिया गया। घटना के दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं जंगली हाथी दिखाई दे तो उसके पास जाने की कोशिश न करें और तुरंत विभाग को सूचना दें।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *