• Mon. May 18th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

अस्थि विसर्जन के दौरान बेटी का भावुक संदेश, ‘आई लव यू पापा’ लिखकर दी अंतिम विदाई

ByParyavaran Vichar

May 18, 2026

प्रतीक यादव की अस्थियों का विसर्जन हरिद्वार में पूरे विधि-विधान के साथ किया गया। इस दौरान सबसे भावुक पल तब आया जब उनकी मासूम बेटी ने अपने पिता के लिए ‘आई लव यू पापा’ लिखा एक छोटा-सा कार्ड गंगा में प्रवाहित किया। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।

अस्थि विसर्जन के समय बेटी के हाथ में दिल के निशान वाला कार्ड था। जैसे ही उसने वह कार्ड गंगा की धारा में बहाया, मां अपर्णा यादव ने उसे अपने पास बुलाकर सीने से लगा लिया। परिवार का दुख और बेटी का अपने पिता के प्रति प्यार वहां मौजूद हर व्यक्ति को भावुक कर गया।

हरिद्वार के वीआईपी घाट पर अस्थि विसर्जन के दौरान अपर्णा यादव फूट-फूटकर रो पड़ीं। बेटी ने अस्थि कलश को माथे से लगाकर अपने पिता को अंतिम विदाई दी। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें अखिलेश यादव के परिवार के सदस्य और आदित्य यादव शामिल थे।

प्रतीक यादव, मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे थे। उनका निधन 38 वर्ष की उम्र में हृदय गति रुकने के कारण हुआ था। बताया गया कि वे उच्च रक्तचाप और खून के थक्के की समस्या से भी जूझ रहे थे तथा उनका इलाज चल रहा था।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *