• Thu. May 21st, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

देहरादून के अस्पताल में भीषण आग, ICU में भर्ती बुजुर्ग महिला की मौत

ByParyavaran Vichar

May 20, 2026

देहरादून। देहरादून   के हरिद्वार रोड स्थित पैनेसिया अस्पताल में बुधवार को एसी में शॉर्ट सर्किट होने से अचानक आग लग गई। आग लगते ही पूरे अस्पताल में धुआं फैल गया, जिससे मरीजों और स्टाफ के बीच अफरा-तफरी मच गई। हादसे में आईसीयू में भर्ती एक बुजुर्ग महिला बीरावती की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना के समय अस्पताल के आईसीयू में छह मरीज भर्ती थे। धुआं फैलने के बाद अस्पताल कर्मचारियों, पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीमों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरे अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

बताया जा रहा है कि आईसीयू में लगे एसी में ब्लास्ट होने के बाद आग भड़की और पूरे वार्ड में धुआं व गैस फैल गई। मरीजों को बचाने के दौरान कुछ पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ गई। ऑक्सीजन की कमी के कारण उन्हें भी नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

हादसे में करीब दस लोग घायल हुए हैं। राहत कार्य में जुटे तीन पुलिसकर्मियों की हालत भी खराब हो गई थी। सूचना मिलते ही एसएसपी प्रमोद डोबाल और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य का जायजा लिया।

फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। प्रशासन के अनुसार सभी घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *