• Wed. May 27th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

भुगतान विवाद में ग्रामीण ने नाली बंद की, सड़क पर फैला गंदा पानी

ByParyavaran Vichar

May 27, 2026

उत्तरकाशी: राजराजेश्वरी मंदिर के पास चारधाम यात्रा मार्ग पर जाम नाली स्थानीय लोगों और यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। नाली बंद होने से होटलों और घरों का गंदा पानी सड़क पर जमा हो रहा है, जिससे आसपास गंदगी और बदबू फैल गई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार यात्रा सीजन में हजारों श्रद्धालु इसी मार्ग से गुजरते हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं होने से उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीण मनसाराम का आरोप है कि सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने नाली निर्माण के लिए उनकी जमीन का उपयोग किया, लेकिन अब तक मुआवजा नहीं दिया गया। इसके अलावा मकान मरम्मत से संबंधित बिल का भुगतान भी लंबित है। भुगतान न मिलने से नाराज होकर उन्होंने विरोध स्वरूप नाली में मिट्टी डाल दी, जिससे पानी की निकासी पूरी तरह बंद हो गई।

भाजपा नेता गोपाल रावत ने बीआरओ से तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मनसाराम का लंबित भुगतान जल्द किया जाए और स्थायी समाधान के लिए पक्की नाली का निर्माण कराया जाए।

स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *