• Wed. May 27th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

नदियों के किनारे नियमित सफाई अभियान चलाएं : डीएम गौरव कुमार

ByParyavaran Vichar

May 27, 2026

गोपेश्वर: गौरव कुमार ने जिला सभागार में आयोजित जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक में नमामि गंगे परियोजनाओं और स्वच्छता व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को अलकनंदा समेत अन्य नदियों के किनारों पर नियमित सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने सीवेज उपचार संयंत्रों की कार्यक्षमता की जानकारी ली और घर-घर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने निकाय क्षेत्रों में बने श्मशान घाटों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा स्वास्थ्य विभाग को जैव चिकित्सा अपशिष्ट के उचित निस्तारण के निर्देश भी दिए।

बैठक के दौरान जिला पंचायत द्वारा नौ विकासखंडों में संचालित संपीडक (कंप्रेशर) मशीनों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। डीएम ने अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को सभी मशीनों की मरम्मत कराने और माणा गांव में नई संपीडक मशीन लगाने के निर्देश दिए।

बैठक में अनिल पंत, आनंद सिंह भाकुनी और डॉ. अभिषेक गुप्ता सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *