• Tue. Jun 2nd, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

उत्तराखंड में आज भी बदला रहेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार; आंधी-तूफान का येलो अलर्ट

ByParyavaran Vichar

Jun 2, 2026

देहरादून। उत्तराखंड में मंगलवार को भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। राज्य के कई पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार बने हुए हैं।

मौसम विभाग ने प्रदेशभर में कहीं-कहीं बिजली चमकने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी और तूफान चलने की चेतावनी जारी की है। इसे देखते हुए येलो अलर्ट घोषित किया गया है। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। जून की शुरुआत सुहावने मौसम के साथ हुई है और पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश ने प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान को नियंत्रित रखा है।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 7 जून तक प्रदेश में मौसम का यही रुख बना रह सकता है। इस दौरान विभिन्न जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाएं और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना बनी रहेगी। मौसम में लगातार बदलाव को देखते हुए प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग भी सतर्क है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *