• Fri. Jun 5th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

मस्जिद सील किए जाने के विरोध में मुस्लिम सेवा संगठन का डीएम कार्यालय कूच

ByParyavaran Vichar

Jun 5, 2026

देहरादून, 5 जून 2026। थानो क्षेत्र में स्थित जामा मस्जिद और मदरसे के हिस्सों को सील किए जाने के विरोध में मुस्लिम सेवा संगठन ने जिलाधिकारी कार्यालय तक मार्च निकाला। संगठन के आह्वान पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्र हुए और प्रशासन की कार्रवाई पर नाराजगी जताई। प्रदर्शन को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

मुस्लिम सेवा संगठन का कहना है कि मस्जिद के सभी आवश्यक दस्तावेज मौजूद होने के बावजूद उसे सील किया गया है। वहीं प्रशासन और एमडीडीए की ओर से पहले मस्जिद के प्रथम तल तथा बाद में भूतल को सील किया गया था। स्थानीय लोगों और कुछ संगठनों ने मस्जिद के पंजीकरण को लेकर शिकायतें की थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के समर्थन में काली सेना, बजरंग दल और स्थानीय लोगों ने थानो चौक पर हवन भी किया। इन संगठनों का आरोप है कि मस्जिद उत्तराखंड वक्फ बोर्ड और मदरसा बोर्ड में पंजीकृत नहीं थी। उन्होंने मस्जिद के ध्वस्तीकरण की भी मांग की है। दूसरी ओर मुस्लिम सेवा संगठन ने प्रशासन से कार्रवाई पर पुनर्विचार करने और मस्जिद को खोलने की मांग की है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *