• Mon. Jun 8th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

संक्रमित पत्नी की मौत के बाद पति पर बीमारी छिपाने और फर्जी रिपोर्ट बनाने का आरोप

ByParyavaran Vichar

Jun 8, 2026

देहरादून: पौड़ी गढ़वाल निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बहन की मृत्यु के बाद उसके पति पर एचआईवी संक्रमण की जानकारी छिपाने और फर्जी जांच रिपोर्ट तैयार कराने का गंभीर आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर प्रेमनगर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, उनकी बहन को 14 फरवरी 2026 को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां जांच में वह एचआईवी संक्रमित पाई गईं। डॉक्टरों ने उनके पति और बेटे की भी जांच कराने की सलाह दी थी, लेकिन पति अस्पताल से चला गया और जांच नहीं कराई।

आरोप है कि कुछ दिनों बाद पति ने व्हाट्सएप पर अपनी एचआईवी जांच रिपोर्ट भेजी, जिसे ग्राफिक एरा अस्पताल की रिपोर्ट बताया गया। परिजनों द्वारा अस्पताल से सत्यापन कराने पर पता चला कि रिपोर्ट में दर्ज यूएचआईडी नंबर किसी अन्य महिला मरीज का था और पति के नाम से कोई जांच रिकॉर्ड मौजूद नहीं था।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि पति ने इन्द्रेश अस्पताल में दोबारा जांच कराने से भी इनकार कर दिया। उपचार के दौरान 2 मार्च 2026 को महिला की मृत्यु हो गई।

मृतका के परिजनों का आरोप है कि पति ने अपनी बीमारी को छिपाया, फर्जी दस्तावेज तैयार किए और महिला की सामाजिक प्रतिष्ठा को भी नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *