• Mon. Jun 8th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

उत्तराखंड में फिर बढ़ेगी गर्मी, अगले दो-तीन दिनों में चढ़ेगा तापमान

ByParyavaran Vichar

Jun 8, 2026

देहरादून: जून की शुरुआत में बारिश, बर्फबारी और तेज हवाओं के कारण मौसम सुहावना बना रहा, लेकिन अब उत्तराखंड में एक बार फिर गर्मी बढ़ने के संकेत हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले दो से तीन दिनों में मैदानों के साथ-साथ पहाड़ी क्षेत्रों में भी तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसका असर पूरे प्रदेश में महसूस किया जाएगा। हालांकि, पर्वतीय जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना भी बनी हुई है।

रविवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिनभर तेज धूप रही, जिससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। देहरादून में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य स्तर पर दर्ज किया गया।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बीते दिनों हुई बारिश के कारण तापमान सामान्य से नीचे चला गया था और लोगों को गर्मी से राहत मिली थी, लेकिन अब मौसम साफ रहने के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने की संभावना है। ऐसे में आने वाले दिनों में प्रदेश के लोगों को गर्मी के बढ़ते असर के लिए तैयार रहना होगा।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *