• Tue. Jun 9th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

कर्णप्रयाग जिपलाइन हादसे का वायरल वीडियो निकला फर्जी, पुलिस ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

ByParyavaran Vichar

Jun 9, 2026

कर्णप्रयाग (चमोली), 8 जून 2026। सोशल मीडिया पर कर्णप्रयाग में जिपलाइनिंग के दौरान हुए कथित हादसे का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। वीडियो में एक महिला एडवेंचर स्पोर्ट्स के दौरान जिपलाइन की रस्सी टूटने से नीचे गिरती हुई दिखाई गई थी।

वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मामले की जांच की। जांच में पाया गया कि यह वीडियो पूरी तरह भ्रामक, असत्य और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की सहायता से तैयार किया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कर्णप्रयाग में ऐसा कोई हादसा नहीं हुआ है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार फर्जी वीडियो प्रसारित करने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। अफवाह फैलाने, गलत जानकारी साझा करने और जनता को गुमराह करने वालों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी वीडियो, फोटो या समाचार को बिना सत्यापन के साझा न करें। साथ ही, किसी भी संदिग्ध या भ्रामक सामग्री की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि गलत सूचनाओं के प्रसार को रोका जा सके।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *