• Wed. Jun 10th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

चमोली में एक माह से लापता पॉलिटेक्निक छात्र का शव मिला, कपड़ों से हुई पहचान

ByParyavaran Vichar

Jun 10, 2026

चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में रोली के पास एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 20 वर्षीय आदित्य नेगी के रूप में हुई है, जो पिछले लगभग एक महीने से लापता था। शव पूरी तरह से सड़-गल चुका था, जिसकी पहचान उसके दोस्तों ने कपड़ों के आधार पर की।

पुलिस के अनुसार, आदित्य नेगी ज्योतिर्मठ के देवग्राम उर्गम का निवासी था और गोपेश्वर में पॉलिटेक्निक की पढ़ाई कर रहा था। वह 13 मई से लापता था, जिसके बाद उसकी तलाश की जा रही थी।

मंगलवार को रोली क्षेत्र में पॉलिटेक्निक संस्थान के नीचे की ओर एक शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव की हालत काफी खराब होने के कारण उसकी पहचान करना मुश्किल था, लेकिन आदित्य के दोस्तों ने उसके कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान की।

चमोली कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राकेश भट्ट ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और वे मौके के लिए रवाना हो गए हैं। परिजनों के पहुंचने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

फिलहाल युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *