• Thu. Jun 11th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

तीन दिनों में 19 लाख मतदाताओं तक पहुँचे गणनापत्र, चंपावत-अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ सबसे आगे

ByParyavaran Vichar

Jun 11, 2026

देहरादून: उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मात्र तीन दिनों में लगभग 19 लाख मतदाताओं तक गणना फॉर्म (गणनापत्र) पहुँचाए जा चुके हैं। गणनापत्र वितरण में चंपावत, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिले सबसे आगे रहे हैं।

बुधवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सचिवालय से सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अभियान की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान देहरादून, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जैसे जिलों में फॉर्म वितरण की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की गई और अधिकारियों को अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुँचना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ), आईटी वालंटियरों और बूथ अवेयरनेस ग्रुप की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए।

उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेश के लगभग 24 प्रतिशत मतदाताओं को गणना फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं। निर्वाचन विभाग का लक्ष्य सभी पात्र मतदाताओं तक समयबद्ध तरीके से फॉर्म पहुँचाकर पुनरीक्षण प्रक्रिया को सफल बनाना है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *