• Thu. Jun 18th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

उत्तराखंड में भूमि खरीद के बाद गैर-कृषि परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान

ByParyavaran Vichar

Jun 18, 2026

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने उद्योग स्थापित करने के लिए भूमि खरीदने वाले निवेशकों को बड़ी राहत दी है। अब भूमि खरीदने के बाद उसे गैर-कृषि (धारा 143) में परिवर्तित कराने के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

नई व्यवस्था के तहत निवेशक ई-भू अनुमति पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। भूमि खरीद (धारा 154) की अनुमति मिलते ही पोर्टल पर गैर-कृषि परिवर्तन (धारा 143) के लिए आवेदन का विकल्प स्वतः उपलब्ध हो जाएगा।

राजस्व परिषद की सचिव रंजना राजगुरु के अनुसार, संबंधित जिले के राजस्व विभाग को ऑनलाइन सूचना मिल जाएगी और अधिकारियों को सात दिनों के भीतर प्रक्रिया पूरी करनी होगी। यदि निर्धारित समय में कोई निर्णय नहीं लिया जाता है, तो आवेदन स्वतः स्वीकृत माना जाएगा।

इस नई व्यवस्था का उद्देश्य निवेशकों के लिए प्रक्रियाओं को सरल बनाना, समय की बचत करना और राज्य में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देना है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *