• Fri. Jun 19th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

हेलीपैड पर स्टंट कर वीडियो बनाना युवक को पड़ा महंगा, पुलिस ने किया चालान

ByParyavaran Vichar

Jun 19, 2026

चमोली। सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए हेलीपैड पर खतरनाक स्टंट करने वाले एक युवक के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया।

जानकारी के अनुसार, भराड़ीसैंण स्थित हेलीपैड पर युवक ने स्टंट करते हुए वीडियो बनाया था, जो तेजी से सोशल मीडिया पर प्रसारित होने लगा। वीडियो देखने के बाद कोतवाली गैरसैंण पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक की पहचान की और उसे पकड़ लिया।

पुलिस ने युवक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) की संबंधित धाराओं के तहत चालान किया। अधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर इस प्रकार की लापरवाही न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इससे जान-माल का भी खतरा पैदा हो सकता है।

पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि पाने के लिए किसी भी प्रकार की जोखिमपूर्ण या अवैध गतिविधियों से बचें और यातायात नियमों का पालन करें।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *