रुद्रपुर। रम्पुरा के लोगों ने जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाने के मामले में राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद में शिकायत की है। लोगों ने कहा है कि ऊर्जा निगम बगैर भवन स्वामी की सहमति के पुलिस बल की मौजूदगी में मीटर लगा रहा है। उन्होंने बिना सहमति के लगाए गए मीटरों को पूर्व की भांति सामान्य मीटर में तब्दील करने की मांग की है। शिकायतीपत्र की प्रति विद्युत नियामक बोर्ड, डीएम और ईई ऊर्जा निगम को भेजी गई है। पत्र में प्रेम शंकर यादव, कौशल यादव, राजेंद्र रावत, विशाल यादव, अनिकेत आदि के हस्ताक्षर हैं।
