• Mon. Jul 6th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

बाजपुर में चोरी की वारदात, ताला तोड़कर जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर

ByParyavaran Vichar

Jul 6, 2026

ऊधम सिंह नगर, 6 जुलाई। बाजपुर क्षेत्र के बरहैनी बुक्साड गांव में चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और पांच हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली।

सोमवार सुबह जब परिजनों ने घर का ताला टूटा हुआ और सामान बिखरा देखा तो उनके होश उड़ गए। इसके बाद घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और चोरी में शामिल आरोपियों की तलाश की जा रही है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *