• Wed. Jul 15th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

सुभाष बनखंडी श्री रामलीला कमेटी के चुनाव संपन्न, अशोक थापा बने अध्यक्ष

ByParyavaran Vichar

Jul 15, 2026

ऋषिकेश सुभाष बनखंडी श्री रामलीला कमेटी (पंजीकृत) के नवीनीकरण के लिए आयोजित चुनाव संपन्न हो गए। रविवार को बनखंडी स्थित रामलीला प्रांगण में चुनाव संचालन समिति की देखरेख में मतदान और निर्वाचन प्रक्रिया पूरी की गई।

चुनाव में अशोक थापा अध्यक्ष, योगेश कालरा महामंत्री और रणवीर सिंह कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक थापा ने कहा कि जल्द ही नई कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों के सहयोग से रामलीला का आयोजन भव्य, सफल और सुव्यवस्थित ढंग से कराया जाएगा।

इस अवसर पर रोहिताश पाल, हरिराम अरोड़ा, राजीव कालरा, सिमरन उप्पल और सुरेश चंद्र वर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *