• Wed. Jul 22nd, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के नए कुलपति

ByParyavaran Vichar

Jul 22, 2026

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन को श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया है। इस संबंध में शासन की ओर से आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, प्रो. महाजन की नियुक्ति श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय अधिनियम, 2008 के तहत गठित चयन समिति की संस्तुति के आधार पर की गई है।

लोकभवन से जारी आदेश में बताया गया है कि उनका कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष अथवा 68 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक, जो भी पहले होगा, प्रभावी रहेगा।

प्रो. महाजन की नियुक्ति से विश्वविद्यालय के शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post