• Fri. Jul 24th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

ऐसे होगी बाघों की सुरक्षा: राजाजी में बनेगी स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स, 10 ट्रांजिट सेंटर की कार्रवाई तेज

ByParyavaran Vichar

Jul 24, 2026

देहरादून, 24 जुलाई 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को उत्तराखंड वन्यजीव बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में फैसला किया गया कि कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की तर्ज पर राजाजी टाइगर रिजर्व के लिए भी स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स (STPF) का गठन किया जाएगा। इस विशेष बल का उद्देश्य बाघों की सुरक्षा को और मजबूत करना तथा शिकार और वन्यजीव अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण करना है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को 10 ट्रांजिट सेंटरों की स्थापना की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि वन्यजीव संरक्षण और उनके सुरक्षित आवागमन के लिए आवश्यक सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *