• Thu. Aug 6th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

चेहल्लुम पर अल्मोड़ा में निकला ताजियों का जुलूस

ByParyavaran Vichar

Aug 6, 2026

अल्मोड़ा। चेहल्लुम के अवसर पर अल्मोड़ा नगर में बुधवार को पारंपरिक ताजियों का जुलूस निकाला गया। जुलूस में मुस्लिम समुदाय के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और ढोल-ताशों की धुन पर ताजियों के साथ नगर भ्रमण किया।

नगर के भ्यारखोला, नियाजगंज, कचहरी बाजार, लाला बाजार और थाना बाजार क्षेत्रों में बच्चों द्वारा तैयार किए गए ताजिए पहले नियाजगंज में एकत्र किए गए। इसके बाद शाम को पारंपरिक मार्ग से जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

देर रात सभी ताजियों को करबला में दफन किया गया। इस अवसर पर चेहल्लुम कमेटी की ओर से ताजिए तैयार करने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया गया।

जुलूस में उमर हुसैन, इशरार अहमद, सलाउद्दीन, समीम, इंतेकाम आलम, हाजी नूर खान, विक्की मंजूर सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *