• Sat. Aug 22nd, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

रुद्रपुर कलक्ट्रेट में किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी, भुवन कापड़ी ने दिया समर्थन

ByParyavaran Vichar

Aug 22, 2026

रुद्रपुर। रुद्रपुर कलक्ट्रेट के मुख्य गेट के सामने किसानों का धरना शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। किसानों की आठ सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन को उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ और उत्तर प्रदेश के किसानों ने धरना स्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया।

किसानों की प्रमुख मांगों में उत्तर प्रदेश की तर्ज पर बिजली के बिल माफ करना और बंजर भूमि पर किसानों को मालिकाना हक देना शामिल है। किसानों का कहना है कि उनकी अन्य मांगों पर भी सरकार को जल्द निर्णय लेना चाहिए।

धरने पर बैठे किसानों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी आठों मांगों पर सरकार सकारात्मक निर्णय नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। किसानों ने कहा कि यदि सरकार शनिवार को उनकी मांगें पूरी कर देती है तो वे धरना समाप्त कर देंगे।

धरना स्थल पर नेताओं और किसानों ने सरकार से मांगों पर तत्काल कार्रवाई करने की अपील की। आंदोलन को यूपी के किसानों का समर्थन मिलने से प्रदर्शन को और मजबूती मिली है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *