• Mon. Jul 28th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

चीला मार्ग पर सड़क दुर्घटना में दो रेंजरों समेत चार की मौत

ByParyavaran Vichar

Jan 8, 2024

देहरादून। ऋषिकेश चीला मार्ग पर सड़क दुर्घटना में दो रेंजरों समेत चार लोगों की मौत गई। मिली जानकारी के अनुसार विभागीय अधिकारी नई गाड़ी का ट्रायल कर रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। हादसे की खबर सुनते ही मृतकों के परिजन बिलख पड़े। सोमवार शाम को चीला मार्ग पर हुए हादसे में दो अधिकारियों समेत चार लोगों की जान चली गई, जबकि पांच घायल हैं और एक लापता है।

वन्यजीव प्रतिपालक आलोकी की नहर में गिरने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के खबर मिलते ही वन अधिकारी मौके पर पहुंचे। वाहन में पांच लोग सवार थे। घायलों को ऋषिकेश एम्स लाया गया है। बताया जा रहा है कि गाड़ी का टायर फटने और अनियंत्रित होने की वजह से हादसा हुआ।

मृतक

1- शैलेश घिल्डियाल (रेंज अधिकारी)
2- प्रमोद ध्यानी (उप वन क्षेत्राधिकार)
3- सैफ अली खान पुत्र खलील उल रहमान
4- कुलराज सिंह

घायल

1- हिमांशु गोसाई पुत्र गोविंद सिंह (वाहन चालक)
2- राकेश नौटियाल राजाजी नेशनल पार्क
3- अंकुश
4- अमित सेमवाल (चालक)
5- अश्विन बिजू (24 वर्ष) (चालक)

लापता

1- आलोकी (वन्य जीव प्रतिपालक)

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *