• Thu. Oct 1st, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

उत्तराखंड के हिमाच्छादित क्षेत्रों में जनगणना पूरी, 5 अक्टूबर तक चलेगा पुनरीक्षण चरण

ByParyavaran Vichar

Oct 1, 2026

देहरादून। उत्तराखंड के हिमाच्छादित क्षेत्रों में जनगणना का कार्य पूरा कर लिया गया है। अब 1 से 5 अक्टूबर तक पांच दिवसीय पुनरीक्षण (रिवीजन) चरण चलाया जाएगा। इस दौरान पहले चरण में जुटाए गए आंकड़ों की जांच की जाएगी और जरूरत के अनुसार संशोधन एवं सुधार किए जाएंगे।

जनगणना निदेशक इवा आशीष श्रीवास्तव के अनुसार, यह अभियान चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों के 131 हिमाच्छादित गांवों तथा बदरीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री के तीन शहरी स्थानीय निकायों में संचालित किया गया।

इस कार्य के लिए 139 प्रगणक और 43 पर्यवेक्षक समेत कुल 182 प्रशिक्षित कर्मचारियों की तैनाती की गई थी। कर्मचारियों ने घर-घर जाकर जनगणना से संबंधित आंकड़े एकत्र किए। विभाग के अनुसार, सभी निर्धारित प्रगणना क्षेत्रों में 100 प्रतिशत कवरेज पूरा किया गया। विशेष चार्ज के 31 ब्लॉकों में भी जनगणना कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

स्व-गणना में भी लोगों ने लिया हिस्सा

जनगणना अभियान के दौरान नागरिकों ने स्व-गणना प्रक्रिया में भी उत्साहपूर्वक भागीदारी की। इसके अलावा घर-घर पहुंचे अधिकृत प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने में भी लोगों का सहयोग मिला।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *