• Wed. Jul 30th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

छह वर्ष बाद फिर चढ़ा नवंबर का पारा, बारिश और हवा चलने पर गिरेगा तापमान

ByParyavaran Vichar

Nov 13, 2024

देहरादून। मौसम के बदले पैटर्न का असर इस साल की सर्दियों पर भी देखने को मिल रहा है। मानसून विदाई के बाद बारिश न होने और पश्चिमी हवाओं के न चलने से तापमान में इजाफा दर्ज किया जा रहा है। उत्तराखंड में मंगलवार को छह साल बाद एक बार फिर नवंबर का पारा चढ़ा तो दिन के साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई।

आंकड़ों पर नजर डाले तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री इजाफे के साथ 28.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी तीन डिग्री बढ़ोतरी के साथ 14.8 डिग्री पर रहा। इससे पहले इस दिन साल 2018 में अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहा था।

तापमान में इस तरह की बढ़ोतरी लगभग प्रदेश के सभी जिलों में देखने को मिली। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पोस्ट मानसून की बारिश न होने के चलते सामान्य तापमान में इजाफा दर्ज किया जा रहा है। यही वजह है कि मैदानी इलाकों में सुबह-शाम धुंध परेशान कर रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 16 नवंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 17 नवंबर के बाद प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। इस बारिश का असर पूरे प्रदेश के तापमान पर देखने को मिलेेगा। साथ धुंध से भी राहत मिलेगी।

यह रहा तापमान

स्थान — अधिकतम — न्यूनतम
देहरादून — 28.2 — 14.8
पंतनगर — 28.5 — 15.6
मुक्तेश्वर — 20 — 7.3
नई टिहरी — 9.6 — 9.2

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *