• Tue. Jul 29th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

अपरणकर्ता तो पीछे ही पड़ गए…18 दिन में किशोरी का दूसरी बार अपरहण, पुलिस बोली- बेटी को संभालकर रखो

ByParyavaran Vichar

Nov 15, 2024

आगरा। आगरा के ट्रांस यमुना पुलिस की लापरवाही से एक किशोरी का 18 दिन में दो बार अपहरण कर लिया गया। परिजन का आरोप है कि पुलिस ने पहली बार बेटी को बरामद करने के साथ आरोपी को भी पकड़ा। किशोरी के कोर्ट में बयान नहीं कराए। आरोपी को भी छोड़ दिया। ट्रांस यमुना क्षेत्र की महिला ने 29 अक्तूबर को 16 वर्षीय बेटी के अपहरण और आपराधिक साजिश के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। कृष्णा बाग, टेढ़ी बगिया निवासी फरमान और मुवीना को नामजद किया।

महिला का आरोप है कि बेटी 26 अक्तूबर को घर से निकली थी। इसके बाद लापता हो गई। 5 नवंबर को पुलिस ने बेटी बरामद कर लिया और साथ में फरमान भी पकड़ा गया। पुलिस ने बेटी उनके सुपुर्द कर दी लेकिन आरोपी को छोड़ दिया। थाने से छूटने के बाद आरोपी ने बेटी के अपहरण की धमकी दी। बुधवार को वह किशोरी को दोबारा ले गया। इस दाैरान किशोरी के भाई की बाइक भी अपने साथ लेकर चला गया।

थाने पर शिकायत करने पर पुलिस उन्हें ही बेटी की देखभाल करने की नसीहत दे रही है। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि किशोरी ने पुलिस को दिए बयान में स्वयं जाने की बात कही थी। अब फिर से घर से जाने की बात सामने आई है। दोनों की तलाश के लिए टीम को लगाया गया है।

यह उठ रहे सवाल

  • पुलिस ने किशोरी के कोर्ट में बयान क्यों नहीं कराए?
  • आरोपी पकड़ा गया तो उसे जेल क्यों नहीं भेजा?
  • परिजन को धमकी मिल रही थी, फिर कार्रवाई क्यों नहीं की?

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *