• Fri. Aug 1st, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

किशोर के साथ हैवानियत : डिस्पेंसरी में कुकर्म, जबरन पिलाई शराब

ByParyavaran Vichar

Jan 9, 2024

नई दिल्ली। मध्य दिल्ली के करोल बाग इलाके में 11 साल के एक किशोर के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति न सिर्फ उसके साथ बंद पड़ी सरकारी डिस्पेंसरी में कुकर्म कर रहा था, बल्कि विरोध करने पर उसकी बेल्ट से पिटाई करने के अलावा जबरन सिगरेट भी पिलाता था।

वारदात के बाद आरोपी पीड़ित को जान से मारने की धमकी देता था। 27 दिसंबर को खून से लथपथ किशोर अपने घर पहुंचा तो परिजनों के हाथ-पांव फूल गए। फौरन उसे नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में पुलिस को खबर दी गई। पुलिस ने आरोपी बंसीलाल उर्फ पप्पू (48) के खिलाफ करोल बाग थाने में मारपीट, अपहरण, कुकर्म, पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

पीड़ित किशोर अपने परिवार के साथ करोल बाग इलाके में रहता है। वह पास के एक स्कूल में छठी कक्षा का छात्र है। पुलिस को दिए बयान में उसकी मां ने बताया कि 27 जनवरी की रात को बच्चा बाहर से आया तो वह खून से लथपथ था। उसकी पेंट से खून बह रहा था। उसने नजदीकी डॉक्टर को दिखाया गया।

बाद में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्चे की तबीयत में सुधार हुआ तो पांच जनवरी को मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मासूम ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला बंसीलाल उसे जबरन बंद पड़ी डिस्पेंसरी में ले जाता था और वहां वारदात को अंजाम देता था। आरोपी पहले भी नवंबर में कई बार वारदात को अंजाम दे चुका है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *