• Sun. Nov 8th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

रामलीला मैदान में मस्जिद विवाद पर महापंचायत आज, सुरक्षा के कड़े प्रबंध; ड्रोन से होगी निगरानी

ByParyavaran Vichar

Dec 1, 2024

उत्तरकाशी। रामलीला मैदान में मस्जिद के खिलाफ देवभूमि विचार मंच की ओर से आज महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए हिंदूवादी नेता व हैदराबाद के विधायक टी राजा भी पहुंच रहे हैं। महापंचायत के मद्देनजर पुलिस ने शहर को 7 जोन व 15 सेक्टर में बांटते हुए यातायात डायवर्ट करने के साथ शहर में फ्लैग मार्च भी निकाला। बता दें कि यहां बीते चार माह से मस्जिद विवाद शांत होता नजर नहीं आ रहा है। बीते 24 अक्तूबर को मस्जिद के खिलाफ संयुक्त सनातन धर्म रक्षक संघ ने जनाक्रोश रैली निकाली थी, जिसमें पथराव और लाठीचार्ज की घटना में 9 पुलिसकर्मी सहित 27 लोग घायल हुए थे। वहीं, अब विश्व हिंदू परिषद के आह्वान पर देवभूमि विचार मंच रामलीला मैदान में महापंचायत का आयोजन करने जा रहा है।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

इस आयोजन को गत शुक्रवार देर शाम प्रशासन ने सशर्त अनुमति दी है, जिसके बाद शनिवार से मंच से जुड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ता रामलीला मैदान में आयोजन के लिए मंच तैयार करवाने आदि व्यवस्थाओं में जुटे रहे। मंच के संयोजक कीर्ति सिंह ने महापंचायत में हिंदूवादी नेता टी राजा के साथ स्वामी दर्शन भारती तथा विहिप और बजरंग दल के बड़े नेताओं के पहुंचने की बात कही है। इधर, महापंचायत को देखते हुए नव नियुक्त एसपी सरिता डोबाल ने ज्ञानसू पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों को ब्रीफ किया। उन्होंने पुलिस ड्यूटी व यातायात प्रबंधन की समीक्षा करते हुए सुरक्षा इंतजामों की भी समीक्षा की। इस दौरान महापंचायत के मध्येनजर शहर को 7 जोन और 15 सेक्टर में बांटने के साथ यातायात डायवर्ट करने का निर्णय लिया गया।

पुलिस ने महापंचायत के कार्यक्रम पर ड्रोन और अन्य वीडियोग्राफी कैमरों से नजर रखने की बात कही है। इसके साथ ही चप्पे-चप्पे की निगरानी के लिए पुलिस जवान तैनात रहेंगे। इससे पूर्व जनाक्रोश रैली में भी पुलिस ने ड्रोन व अन्य कैमरों से निगरानी की थी। पथराव करने वालों का पता लगाने में भी पुलिस को ड्रोन कैमरों की वीडियो फुटेज काम आयी थी। महापंचायत के लिए पहुंचे अतिरिक्त पुलिस बल में टिहरी में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक जेआर जोशी भी उत्तरकाशी पहुंच गए हैं। उनके अलावा अतिरिक्त पुलिस बल में 4 सीओ, 9 इंस्पेक्टर, 5 सब-इंस्पेक्टर, 9 सहायक सब इंस्पेक्टर और दो कंपनी पीएसी को बुलाया गया है। इसके अलावा जनपद के मनेरी, हर्षिल, धरासू, बड़कोट, पुरोला व मोरी आदि थानों में तैनात अधिकारियों भी मुख्यालय में बुलाया गया है। सबसे ज्यादा अतिरिक्त पुलिस बल हरिद्वार से पहुंचा है।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ


कौन हैं टी राजा

टी राजा वर्तमान में हैदराबाद के विधायक हैं जो अपनी तल्ख धार्मिक टिप्पणियों के कारण चर्चा में रहते हैं। उनके खिलाफ विवादास्पद टिप्पणियों से संबंधित कई मामले लंबित हैं।


महापंचायत को लेकर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैयारी पूरी है। अतिरिक्त फोर्स भी मिल गई है। प्वाइंट वाइज ड्यूटी लगाने के साथ महापंचायत आयोजकों से भी वार्ता कर शर्तों का पालन करने को कहा गया है।
-सरिता डोबाल, एसपी उत्तरकाशी

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Post

अमित शाह के देहरादून दौरे से पहले कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, काले गुब्बारे लेकर एयरपोर्ट जा रहे जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में, अंकिता भंडारी मामले को लेकर जताया आक्रोश
उत्तराखंड राज्योत्सव में शामिल होने देहरादून पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया स्वागत, परेड ग्राउंड में जनसभा और पुलिस लाइन में पुलिस कलर सम्मान समारोह
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: 137 महिला बूथों पर महिलाओं के हाथों में होगी मतदान की कमान, 92 मॉडल पोलिंग स्टेशन भी बनेंगे, दिव्यांगों के लिए 66 विशेष बूथों की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post