• Sun. Nov 8th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

वन विभाग स्केलर भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, अब होगा अभिलेख सत्यापन, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

ByParyavaran Vichar

Dec 4, 2024

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन विभाग स्केलर भर्ती का परिणाम जारी कर दिया है। चुने गए अभ्यर्थियों का अब अभिलेख सत्यापन होगा, जिसके बाद आयोग अंतिम चयन सूची वन विभाग को भेज देगा।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

आयोग के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि स्केलर के पदों के लिए इस साल 15 मई से 20 जून के बीच उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा एवं पिथौरागढ़ में शारीरिक मापजोख एवं दक्षता परीक्षा आयोजित की गई। इसमें सफल अभ्यर्थियों के लिए 25 अगस्त को लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसकी उत्तर कुंजी नौ सितंबर को जारी की गई थी।

उत्तर कुंजी पर आपत्तियों की सुनवाई के बाद आयोग ने विज्ञापित पदों के सापेक्ष निर्धारित अनुपात में प्रोविजनल रिजल्ट जारी किया है। उन्होंने कहा कि ये अंतिम चयन परिणाम नहीं है। इसमें चयनित अभ्यर्थियों के लिए अभिलेख सत्यापन कराया जाएगा। इसके बाद अंतिम चयन परिणाम जारी किया जाएगा।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Post

अमित शाह के देहरादून दौरे से पहले कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, काले गुब्बारे लेकर एयरपोर्ट जा रहे जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में, अंकिता भंडारी मामले को लेकर जताया आक्रोश
उत्तराखंड राज्योत्सव में शामिल होने देहरादून पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया स्वागत, परेड ग्राउंड में जनसभा और पुलिस लाइन में पुलिस कलर सम्मान समारोह
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: 137 महिला बूथों पर महिलाओं के हाथों में होगी मतदान की कमान, 92 मॉडल पोलिंग स्टेशन भी बनेंगे, दिव्यांगों के लिए 66 विशेष बूथों की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post