• Wed. Jul 30th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, हरीश-हरक समेत मैदान में उतरेंगे 40 नेता

ByParyavaran Vichar

Jan 7, 2025

देहरादून। नगर निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने दिग्गज नेताओं के साथ विधायकों, पूर्व मंत्री और पदाधिकारियों को प्रचार में उतारा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने चुनाव प्रचार के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व सीएम हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व अध्यक्ष एवं विधायक प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल समेत पार्टी के सभी विधायक, वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं।

नगर निगम, पालिका व पंचायतों में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करने के लिए प्रदेश कांग्रेस ने वरिष्ठ नेताओं को स्टार प्रचारक के रूप में जिम्मेदारी सौंपी है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व सीएम हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल, सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, विधायक काजी निजामुद्दीन, हरक सिंह रावत, प्रकाश जोशी, विधायक भुवन कापड़ी, शूरवीर सिंह सजवाण, विधायक मदन बिष्ट, पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत, पूर्व सांसद महेंद्र पाल, विधायक हरीश धामी, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा शामिल हैं।

इसके अलावा पूर्व मंत्री नवप्रभात, सुरेंद्र सिंह नेगी, हीरा सिंह बिष्ट, विधायक तिलक राज बेहड़, विक्रम सिंह नेगी, ममता राकेश, मनोज तिवारी, आदेश सिंह चौहान, फुरकान अहमद, गोपाल सिंह राणा, खुशाल सिंह अधिकारी, रवि बहादुर, वीरेंद्र जाती, अनुपमा रावत, सुमित हृदयेश, लखपत सिंह बुटोला, विरेंद्र रावत, भगीरथ भट्ट, सतीश नैनवाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला को स्टार प्रचारक बनाया गया।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *