• Sat. Oct 31st, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

विशेषज्ञ डॉक्टरों के रिटायरमेंट की आयु सीमा पांच साल बढ़ाई, अब 65 वर्ष की आयु तक दे सकेंगे सेवाएं

ByParyavaran Vichar

Feb 8, 2025

देहरादून। प्रदेश में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए सरकार ने सेवानिवृत्ति की आयु सीमा पांच साल बढ़ा दी है। अब 65 वर्ष की आयु तक विशेषज्ञ डॉक्टर सेवाएं दे सकेंगे। 60 वर्ष की आयु पूरी होने पर विशेषज्ञ डॉक्टरों को विकल्प देना होगा। जिसके बाद उन्हें मुख्य परामर्शदाता के रूप में खाली पदों पर तैनाती दी जाएगी।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

स्वास्थ्य सचिव डॉ.आर राजेश कुमार ने सेवानिवृत्ति की आयु सीमा 65 साल करने के आदेश जारी किए। उन्होंने कहा, आयु सीमा बढ़ाने से प्रदेश के 550 विशेषज्ञ डाक्टरों को लाभ मिलेगा। वहीं, राज्य में विशेषज्ञ डाक्टरों की कमी दूर होगी और दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में विशेषज्ञ डाक्टरों की सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।

उन्होंने कहा, प्रदेश सरकार जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। तेजी से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार किया जा रहा है। ऐसे में सरकार ने विशेषज्ञ डाक्टरों को पांच साल की सेवा वृद्धि देने का फैसला किया है। सेवा लाभ केवल उन विशेषज्ञ डाक्टरों को मिलेगा जो अस्पतालों में मरीजों को अपनी सेवाएं देंगे।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

60 वर्ष की आयु पूर्ण करने के बाद विशेषज्ञ डॉक्टरों से विकल्प लेने के बाद मुख्य परामर्शदाता के रूप में तैनाती दी जाएगी। उन्हें प्रशासनिक पद एवं वित्तीय दायित्वों का प्रभार नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा पदोन्नति भी नहीं की जाएगी। चिकित्सक को वेतन वृद्धि एवं अन्य सेवा लाभ राजकीय कर्मचारियों की तरह लागू होंगे।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Post

कांग्रेस की उत्तराखंड न्याय यात्रा शुक्रवार को विधायक एवं कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में डोईवाला में निकाली गई। यात्रा ब्लॉक मुख्यालय से शुरू होकर प्रेमनगर बाजार होते हुए रतन निर्मल फार्म पहुंची, जहां यात्रा एक जनसभा में तब्दील हो गई। यात्रा में कांग्रेस के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भागीदारी की। सभा को संबोधित करते हुए प्रीतम सिंह ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार और कुशासन के आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की जनता विभिन्न समस्याओं से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस न्याय यात्रा के माध्यम से उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने, प्रदेश में व्याप्त जनसमस्याओं के समाधान और जनता की आवाज को बुलंद करने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि भाजपा शासन में जनता खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है। उन्होंने अंकिता भंडारी प्रकरण में न्याय की मांग को प्रमुखता से उठाया। यात्रा को ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सोनी भावना सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस नेताओं ने समर्थन दिया। वक्ताओं ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
काशीपुर में अवैध अंतरराष्ट्रीय कॉलिंग नेटवर्क का बड़ा खुलासा: 21 दिन में 45,453 कॉल, आईएलडी गेटवे बाईपास की आशंका; विदेशों में लाखों डॉलर की ठगी का शक
उत्तराखंड के राजकीय विद्यालयों में प्रधानाचार्यों के 90 फीसदी पद खाली, वर्षों से पदोन्नति का इंतजार कर रहे शिक्षक; लड़खड़ा रही शिक्षा व्यवस्था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post