• Sat. Nov 7th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा पौंधा…छात्रों ने युवक पर की कई राउंड फायरिंग, दो गिरफ्तार

ByParyavaran Vichar

Mar 27, 2025

देहरादून। प्रेमनगर का पौंधा इलाका एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। आपसी विवाद में छात्रों के एक गुट ने एक छात्र के साथ गाली गलौज की और फिर कई राउंड फायरिंग की। कई गोलियां छात्र की गाड़ी में भी लगीं। किसी तरह पीड़ित अपनी जान बचाने में कामयाब रहा। पुलिस ने इस मामले में सात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और स्थानीय विवि के एक छात्र समेत दो को गिरफ्तार कर लिया। बाकी सभी आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि घटना 24 व 25 मार्च की देर रात की है। मूल रूप से राजस्थान के अलवर का रहने वाला मानस यादव यहां पौंधा की पॉवर एंड बैंकिंग सोसाइटी में किराए पर रहता है। मानस ने पुलिस को बताया कि वह स्थानीय विश्वविद्यालय में बीए एलएलबी का छात्र है। वह अपने फ्लैट की बालकनी में खड़ा हुआ था। इसी बीच अलग-अलग गाड़ियों में कृष पंवार, सूर्यांश चावला, मनस्वी पंडित, हरिवंश समेत चार-पांच अज्ञात युवक आए और उससे गाली गलौज करने लगे। मानस नीचे आया तो उसे मारने की नीयत से उस पर कई राउंड फायरिंग की। कई गोलियां मानस की गाड़ी में लगी, जिससे वह काफी क्षतिग्रस्त हो गई।

कंट्रोल रूम को मिली सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक हमलावर वहां से जा चुके थे। इसके बाद पुलिस ने मानस की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया और आरोपियों की तलाश शुरू की। कई जगह दबिश दी गई। इस बीच बुधवार को बिदौली के रहने वाले मनस्वी फरासी और जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले के रामकोट थाने के अंतर्गत आने वाले गांव थड़े कलवाल का रहने वाला हरिवंश मगलूरिया को पुलिस ने कंडोली बिधौली मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से एक देसी तमंचा और एक कारतूस बरामद हुए।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

हरिवंश मगलूरिया ने पूछताछ में बताया कि वह स्थानीय विवि से बीकॉम ऑनर्स के द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। मानस यादव का उसके दोस्त कृष पंवार के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। मानस यादव व उसके साथियों ने पंवार के साथ मारपीट भी की और उसे जान से मारने की धमकी दी। इसी विवाद का बदला लेने के लिए वह अपने दोस्तों कृष पंवार और अन्य के साथ मानस के पास पहुंचा था। मानस अपने साथियों के साथ फ्लैट की बालकनी में खड़ा था। उसे देखकर उन्होंने फायरिंग कर दी।

बिधौली क्षेत्र में कई शिक्षण संस्थान मौजूद हैं। असंख्य हॉस्टल और पीजी आदि में यहां हजारों की तादात में छात्र किराए पर रहते हैं। इनमें झगड़े आम बात हो गई है। बात बात पर तमंचों और पिस्तौल से फायरिंग यहां के छात्रों का शगल बन चुका है। बीते दो सालों में यहां दर्जनों फायरिंग की घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें कई छात्रों को उन्हें विश्वविद्यालयों और कॉलेजों ने डीबार भी किया है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Post

अमित शाह के देहरादून दौरे से पहले कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, काले गुब्बारे लेकर एयरपोर्ट जा रहे जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में, अंकिता भंडारी मामले को लेकर जताया आक्रोश
उत्तराखंड राज्योत्सव में शामिल होने देहरादून पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया स्वागत, परेड ग्राउंड में जनसभा और पुलिस लाइन में पुलिस कलर सम्मान समारोह
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: 137 महिला बूथों पर महिलाओं के हाथों में होगी मतदान की कमान, 92 मॉडल पोलिंग स्टेशन भी बनेंगे, दिव्यांगों के लिए 66 विशेष बूथों की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post