• Sat. Jan 31st, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

जगतगुरु रामभद्राचार्य का हाल जानने अस्पताल पहुँचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

ByParyavaran Vichar

Feb 3, 2024

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को देहरादून एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती जगतगुरु रामभद्राचार्य जी का हाल चाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ लाभ की कामना की।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भेंट के दौरान जगतगुरु रामभद्राचार्य का आशिर्वाद भी प्राप्त किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि गुरुदेव हमारी एक धरोवर हैं, उन्होंने कहा कि कल के मुकाबले आज उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार है।

मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी लगातार उनकी स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे है। उन्होंने जगतगुरु रामभद्राचार्य शीघ्र स्वास्थ लाभ की कामना की।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *