• Mon. Jul 28th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

शराब पीकर पत्नी से कर रहा था मारपीट, बेटे ने सीने में घोंपा चाकू

ByParyavaran Vichar

Feb 7, 2024

जबलपुर। सीएसपी अधारताल प्रियंका करचाम से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुहानी निवासी अनिल बंशकार उम्र 39 मजदूरी को काम करता था और शराब पीने का आदी था। शराब पीने की बात पर अक्सर उसका पति से विवाद होता था। मंगलवार की रात युवक शराब पीकर घर लौटा था। शराब के नशे में उसका पत्नी से विवाद हो गया था। विवाद के कारण पत्नी से मारपीट शुरू की दी।

नाबालिग बेटा बीच-बचाव करने आया तो पिता ने उसे धक्का दे दिया। जिसके बाद नाबालिग बेटे ने पिता के सीने पर चाकू से प्रहार कर दिया। चाकू सीने में लगने के कारण अजय बेहोश होकर गिर गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने प्रारंभिक जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के बाद पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बेटे की उम्र लगभग 16 साल है और आर्थिक तंगी के कारण उसके कक्षा चौथी के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। आरोपी की उम्र के संबंध में स्कूल से दाखिल खारिज के दस्तावेज एकत्र किये जा रहे है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *