• Tue. Jul 29th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

चमोली : मेहंदी में शामिल होने गए दो कर्मचारियों में कहासुनी, पेट में चाकू से किए ताबड़तोड़ वार

ByParyavaran Vichar

Feb 7, 2024

चमोली। चमोली के जिला मुख्यालय गोपेश्वर से करीब दस किलोमीटर की दूरी पर स्थित कौंज पोथनी गांव में एक शादी समारोह की मेहंदी में शामिल होने गए दो कर्मचारियों में कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बड़ी कि साथी कर्मचारी ने दूसरे के पेट पर चाकू घोंप दिया।

जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। कर्मचारी के पेट में तीन बार चाकू घोंपा गया है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। यह घटना मंगलवार रात करीब नौ बजे की है। ग्रामीणों व अन्य कर्मचारियों ने घायल को निजी वाहन से जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार सांख्यिकी विभाग में तैनात संविदा कर्मचारी मनमोहन सिंह राणा की इसी विभाग के कर्मचारी संचित तिवारी के साथ कहासुनी हो गई। इसी दौरान संचित ने मनमोहन के पेट में चाकू घोंप दिया। कौंज पोथनी गांव में भरत सिंह राणा नाम के युवक की शादी है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *